फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज 18-04-30

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर घर से अपने डेरे पर साइकिल से जा रही एक बालिका को दूसरे गांव का युवक एकांत में रोका और उसे जबरदस्ती सरसों के खेत में ले जाने लगा, तभी वह शोर मचाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य (चाचा व बड़े पापा) मौके पर पहुंच गए और युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले के बाद दो गांवों में तनाव व्याप्त है। पीड़िता की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी विजय कुमार मीणा, पुलिस कप्तान यशवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका घर से साइकिल लेकर गांव के बाहर डेरे पर जा रही थी। उसी समय रास्ते में मौजूद एक दूसरे गांव के एक युवक ने बालिका को पकड़ लिया और उसे जबरदस्ती सरसों के खेत में ले जाने लगा। तभी किशोरी के शोर मचाने पर उसके घर वाले पहुंचे और युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। यह देख गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। उधर घायल युवक को इलाज के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया ले गई, जहाँ उसका मेडिकल कराया गया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के प्रयास का प्रकरण सामने आते ही आईजी, पुलिस कप्तान समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी लगा दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवाब खां पुत्र नियामतुल्ला खां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है, वहीं आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें