फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर लगाया थर्ड डिग्री देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर लगाया थर्ड डिग्री देने का आरोप
विज्ञापन


बल्लभगढ़। महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान वर व वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। वर पक्ष ने इसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में की, मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि दो दिन पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और शिकायतकर्ता पर समझौते के लिए दबाव डालने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समझौता नहीं करने पर थाने में तैनात एक एएसआई व सिपाही ने उसे थर्ड डिग्री दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त संजय कुमार से की है। आदर्श नगर थाना प्रभारी ने इन आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी नीरज के अनुसार उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ बल्लभगढ़ स्थित महिला थाने में शिकायत दी थी। गत 10 दिसंबर को महिला थाना पुलिस ने उसे बुलाया था। आरोप है कि महिला थाने में ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बारे में उसने आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दे दी। उसकी शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने 29 दिसंबर को दोनों पक्षों को बुलाया और उस पर समझौता करने के लिए दबाव डालने लगे। जब उसने समझौता करने से इंकार कर दिया तो दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया। नीरज का आरोप है कि रात को जांच अधिकारी व एक सिपाही ने उसे हवालात से निकाल कपड़े उतारकर मारपीट की। पुलिस ने उसे डंडों व बेल्ट से पीटा। 30 दिसंबर को उसे डीसीपी की अदालत पेश कर दिया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। इसकी शिकायत नीरज ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से की है। वहीं आदर्श नगर थाना प्रभारी मित्रपाल ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि झगड़े के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर हवालात में बंद कर दिया था, ताकि वे झगड़ा न करें। किसी के साथ भी न तो मारपीट की गई और न ही थर्ड डिग्री दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें