फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर चोरों ने उड़ा 35 हजार नगदी सहित आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवकोल। थाना क्षेत्र के धनेठा गांव में बुधवार की रात चोर सेंधमारी करके एक मकान में घुस गए। चोरों ने एक कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार नगद और हजारों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। गुरुवार को घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब मकान के आस-पास छानबीन की तो चोरों द्वारा फेंका गया एक बैग बरामद हुआ। उसमेेें रखा नगदी और आभूषण गायब था।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद गुप्ता देर शाम अपने परिजनों के साथ भोजन कर सोने चले गए थे। देर रात चोर उनके मकान के पीछे से सेंधमारी घुस गए। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नगद और हजारों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आवाज सनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। छानबीन के दौरान पुलिस को मकान के पास स्थित एक खेत से चोरों द्वारा फेंका गया बैग बरामद किया। परिजनों ने बताया कि उसमें रखा नगदी और आभूषण चोरों द्वारा उड़ा दिया गया है। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें