डाला। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी स्थित रेलवे ट्रैक पर एक गुरुवार की सुबह एक किशोर का शव मिला है। जवारीडांड निवासी शिवकुमार मौर्या (16) पुत्र श्यामलाल मौर्या अपने घर से गुरूवार को नौ दस बजे शौच करने निकला था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता होने लगी और परिवार वाले उसकी खोजबीन मे निकल गये। दोपहर बाद पता चला कि कोई युवक रेलवे ट्रैक पर कटा मृत पडा है, तो घर के सदस्यों ने उसकी पहचान शिवकुमार के रूप में की। घटना की जानकारी लोगो ने सौ नंबर व चोपन थाने को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।