फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की हैंडिल से झोले में रखा गहना गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के बंसवारी गांव में मंगलवार को जमीन देखने गए एक सर्राफा कारोबारी की बाइक के हैंडिल में टंगा लाखों का आभूषण झोला समेत गायब हो गया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। हालांकि पीड़ित की सूचना पर मामले की छानबीन भी की जा रही है। इस प्रकरण में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

मऊ सदर कोतवाली निवासी त्रिभुवन वर्मा की मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी पर आभूषण की दुकान है। मंगलवार को दिन में करीब बारह बजे त्रिभुवन के बंसवारी गांव निवासी दो परिचितों ने बंसवारी गांव में जमीन देखने के लिए बुलाया । इस पर त्रिभुवन बाइक से वहां पहुंचा। जमीन देखने के बाद जब बाइक के पास आया, तो झोला गायब था। पीड़ित के अनुसार बाइक की हैंडिल में झोला टांगा था, जिसमें लाखों के जेवरात गायब थे। झोले में अनुमानत: दो लाख के जेवर होने की चर्चा रही। इस दौरान उसने जमीन दिखाने के लिए बुलाने वाले परिचितों के साथ ही वहां मौजूद लोगों से झोले के संबंध में पूछताछ की। पता न चलने पर डायल 100 को फोन किया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। त्रिभुवन के साथ ही उसके दोनों परिचितों को थाने लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन करते हुए संबंधितों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें