फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो झोपड़ी व तीन बीघे फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोपड़ी सहित एक बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। जबकि गुरुवार को बिजली की शार्ट सर्किट से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के हरिजन बस्ती निवासी हरिमन राम की दो मड़ई में देर रात राम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करते हुए समीप में रखा 10 बोझ मटर, 6 बोझ सरसों और ढाई हजार रुपये नगदी भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। इसी गांव के मछली पट्टी प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित खेत में पककर तैयार एक बीघे अरहर की फसल अज्ञात कारणों से जल गई। सादात संवददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के डोरिया गांव के पश्चिम स्थित खेत में गुरुवार की दोपहर में विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से महमूदपुर वार्ड दस निवासी सुब्बा यादव और राम अवध यादव की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। इस घटना के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। चिंगारी के कारण आग की घटनाओं को देखते हुए एसडीओ रत्नेश जायसवाल ने बताया कि गेहूं के फसल की कटाई तक दोपहर में 11 बजे से 4 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें