जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर डेरा स्थित परी माता की मंदिर से बुधवार की देर रात चोरों ने माता की प्रतिमा पर लगे लाखों रुपये आभूषण उड़ा दिए। गुरुवार को सूचना पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मंदिर के पुजारी बबन प्रसाद ने बताया कि देर शाम संध्या आरती के बाद पट बंद कर दिया गया। जब सुबह वह मंदिर पर पहुंचे तो मंदिर की स्थिती देख अवाक रह गय। परी माता की प्रतिमा गिरी हुई थी और प्रतिमा पर चढाया गया आभूषण गायब था। उन्होने बताया कि करीब एक लाख का आभूषण मां की प्रतिमा पर लगे थे। इस संबंध में कोतवाल राजा राम ने बताया कि पूजारी बबन के तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।