फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने 35000 नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के यूनियन बैंक के समीप मंगलवार की दोपहर बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक युवक से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों 35 हजार रुपये और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के श्रीगंज निवासी रामचंद्र बिंद सोमवार को थाने के सामने स्थित यूनियन बैंक में अपने खाते में 35 हजार रुपये जमा करने के लिए दिन में करीब दो बजे आया था। वह बैंक के अंदर जाकर जमा पर्ची लेकर बाहर आकर बगल में ही एक दुकान पर जा रहा था। अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाल ही रहा था, तभी जेब में रखा रुपया भी बाहर आ गया। इसी बीच बैंक के अंदर से पीछा कर रहे दो बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीन लिए और शर्ट की जेब में रखे 35 हजार रुपये भी जबरदस्ती निकाल लिया। सशस्त्र बदमाशों के सामने लाचार रामचंद्र शोर मचाने लगा। आस-पास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वायरलेस पर बदमाशों को भागने की सूचना प्रसारित की गई। इस दौरान आसपास के थानों की पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस बताया कि पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देख कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें