फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से 17 हजार नकदी और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के उत्तर टोला में चोरों ने सोमवार की शाम एक मकान को खंगाल डाला। इस बीच कमरे की टेबल पर रखी दो मोबाइल और पैंट की जेब में रखे 17 हजार 239 रुपये चोर लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

उत्तर टोला मुहल्ला निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद मकान के निचले तल पर सो गए। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर छत की उतरी चल पर चढ़ गए। कमरे के दरवाजा का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। टेबल पर रखा दो मोबाइल और हैंगर में टंगा सुरेंद्र प्रताप सिंह की पैंट की जेब में रखे 17 हजार 239 रुपये लेकर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगने के बाद झाड़ू-पोंछा करने के लिए ऊपरी तल पर पहुंची तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को दी। वह कमरे में पहुंचे और सामानों की पड़ताल की तो पता चला कि टेबल पर रखे दो मोबाइल और हैंगर में टंगा उनका पैंट गायब था। वह मकान की छत पहुंचे, देखा कि पैंट वहीं पर पड़ा था और उसमें रखे रुपये गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित से जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें