फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने शराब दूकान सेल्समैन को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा-दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग के किनारे भदौरा गांव पुलिया के पास स्थित अंग्रेजी शराब के सेल्समैन को तीन दबंग युवकों ने पैसा कम करने को लेकर रविवार की देर रात मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नहर मार्ग के भदौरा गांव स्थित पुलिया के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। देर शाम सेवराई गांव निवासी भानू प्रताप सिंह अपने दो दोस्तों के साथ शराब खरीदने दुकान पर पहुंचा। अंग्रेजी शराब की शीशी के मूल्य को लेकर तीनों युवक सेल्समैन से उलझ गए। विवाद इतना गहरा गया कि तीनों युवकों ने दुकान पर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। दुकान के अंदर बैठे सेल्समैन राजेश कुमार का सिर फट गया। सेल्समैन ने इस घटना की जानकारी पुलिस और दुकान संचालक को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी भानू प्रताप सिंह पकड़ लिया। जबकि दो अन्य युवक भागने में सफल रहे। थाना पहुंचे दुकान संचालक सुरेश सिंह ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दुकान संचालक की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी भानू प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें