फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना के बकैनिया गांव के पास ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का पुत्र गोलू (18) गांव निवासी रामप्यारे खरवार के पुत्र संजय (19) के साथ शनिवार की दोपहर किसी कार्य से बाइक से भदौरा आ रहा था। दोनों अभी बकैनिया मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। दोनों को प्राइवेट नर्सिंग होम लाए। घायल से पूछने के बाद दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें