फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने पत्रक सौंप बेटे को फर्जी फंसाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। थाना क्षेत्र के बूढ़ानपुर निवासी पुष्पा देवी ने सोमवार को जिलाधिकारी के बाला जी को संबोधित पत्रक एसडीएम कार्यालय को सौंपा। पत्रक में उसने सराफा कारोबारी सुशील वर्मा हत्याकांड में बेटे शशि भूषण सिंह को फर्जी तरीके से फंसाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पत्रक में मां पुष्पा देवी ने कहा है कि मेरे बेटे को पुलिस द्वारा नाहक फंसाया जा रहा है, जो पूर्णयत: निर्दोष है। पुलिस द्वारा मनगढंत कहानी बनाकर मेरे बेटे पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मेरे बेटे को पुलिस ने बड़े बेटे चंद्र भूषण सिंह की ससुराल ग्राम बीयूरी जिला चंदौली से गिरफ्तार किया है और गाजीपुर में मुड़भेड़ में गिरफ्तारी दिखाई जा रही है। कहा कि जिस सुशील हत्याकांड और लूट में पुलिस मेरे बेटे को दोषी दिखा रही है, उसके परिजन और उस समाज संगठन के लोगों ने भी पुलिस की करवाई पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने फर्जी खुलासा किया है। शशि भूषण के साथ पकड़े गए अभिषेक उर्फ बंटी राम ने भी अपने बयान में शशि भूषण के साथ होने की बात नहीं स्वीकारी है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मुझे न्याय दिलाया जाए। यदि यहां से न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी।


जखनियां। पुलिस ने सराफा कारोबारी सुशील वर्मा हत्याकांड में जिस हत्यारोपी शशि भूषण सिंह को गिरफ्तार किया है, वह भाजपा किसान मोर्चा जखनिया मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का बेटा है। हत्यारोपी की मां ने जिलाधिकारी के बाला जी को संबोधित पत्रक में बेटे को फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाने के साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे बेटे को पुलिस फर्जी तरीके से फंसा रही है। इसे लेकर मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। मैंने मामले से भाजपा नेताओं को अवगत कराने के साथ ही इस संबंध में क्षेत्राधिकारी से बातचीत की है। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय से मिलकर मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें