सितारगंज। घास काटने गई किशोरी से चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में नामजद किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे किशोर आश्रम भेज दिया गया।
21 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया किशोरी अपनी बहन के साथ मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। लौट समय रास्ते में संकरी गली में पहुंचते ही गली से सटे घर से निकले युवक ने उसे घर में खींच लिया और अपने साथी के साथ मिलकर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी बरुआबाग गांव निवासी रविंद्र सिंह उर्फ मिंदरी युवक नहीं, किशोर है। उसके परिजनों पर दबाव बनाने पर पिता आरोपी किशोर को कोतवाली लाया। जहां से उसे आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो अधिनियम के तहत किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे बाल आश्रम भेजा है।