फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खुटहां गांव के पास सोमवार की सुबह साइकल सवार को बचाने में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इससे गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के खरियानी निवासी रीता देवी उम्र (34) पत्नी पंचम राजभर के साथ बाइक से अपने मायके धर्मागतपुर में अपने पिता रामअवध राजभर के तेरही में आ रही थी। इसी बीच गाजीपुर-आजमगढ राजमार्ग पर खुटहां गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक पर पीछे बैठी रीता देवी सड़क किनारे गिर पड़ी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। बाइक चला रहे पति पंचम राजभर को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोग आनन फानन में महिला को धर्मागतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें