फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजा पर फेंका खौलता चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र औड़िहार रेलवे जंक्शन के पास सोमवार को स्थित होटल संचालक ने मामूली विवाद के बाद अपने भतीजे पर खौलता चावल फेंक दिया। भतीजा चाचा के बगल में ही अपना होटल चलता है। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

औड़िहार रेलवे स्टेशन जंक्शन के सामने प्रभुनाथ मोदनवाल का पुत्र नागेंद्र कुमार (25) होटल चलाता है। उसके बगल में चाचा रतन मोदनवाल का भी होटल है। दोपहर तीन बजे एक ग्राहक खाना खाने नागेंद्र के होटल पर पहुंचा। रेट की जानकारी होते ही ग्राहक कम पैसा बताकर भोजन देने की बात कहने लगा। इस पर युवक ने मना कर दिया। इसके बगल में स्थित रतन मोदनवाल का भतीजा धीरज ग्राहक को बुलाकर कम पैसे में भोजन करा दिया। इसी बात को लेकर दोनों होटल संचालकों में कहासुनी होने के साथ गाली-गलौज हो गई। इसी बीच चाचा रतन मोदनवाल ने दूसरे होटल संचालक अपने भतीजे नागेंद्र पर खौलता चावल फेंक दिया। इस घटना में वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गंभीर रुप से झुलसे युवक को देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसका हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रुप से झुलसे युवक के परिवार वालों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें