फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 50 हजार के आभूषण सहित उड़ा अन्य सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार की रात चोरों ने एक सराफा दुकान में सेंधमारी करके पचास हजार रुपये का आभूषण और विद्यालय और मंदिर से लैपटॉप, बैट्री, सोलर लाइट उड़ा दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित मुमताज अहमद के सराफ दुकान में चोरों ने रात में सेंध मारकर आलमारी और दराज तोड़कर रखे सोने-चांदी के पचास हजार के आभूषण उड़ा दिए। सुबह लोगों घटना की जानकारी सराफा दुकानदान मुमताज अहमद को दी। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
शादियाबाद संवाददाता के अनुसार एएचएम पब्लिक स्कूल कार्यालय का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने रखे बैटरी, लैपटॉप, इनवरटर उड़ा दिए। घटना की जानकारी होने पर प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी। जमानिया संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित मुहल्ला लोदीपुर शिव मंदिर के पास लगा सोलर लाइट और बैटरी चोरों ने चुरा लिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि चोरों की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को रात्रि गश्त का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें