फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता से बने सहायक अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जिले के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार को राज्यपाल की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अधिशासी अभियंता के पद से अवनति करते हुए सहायक अभियंता के पद पर कर दिया गया है। इनके द्वारा जिले की एक कार्यदायी संस्था से मिलीभगत करके चार करोड़ 31 लाख 8080 रुपये का भुगतान किया गया था। राज्यपाल के सचिव जेबी सिंह द्वारा बीते 28 अप्रैल को जारी पत्र के मुताबिक, जिले के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार 2012-13 में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अमेठी में अधिशासी अभियंता थे। वहां रहते हुए जितेंद्र कुमार ने गंगौली के हुंडरही की कार्यदायी संस्था को 2012 सितंबर माह से 2013 जनवरी के मध्य बिना किसी बिल बाउचर के चार करोड़ 31 लाख 8080 रुपये का भुगतान किया था। भुगतानों का विवरण कैश बुक में नहीं किया गया था। भुगतान से संबंधित कोई बिल बाउचर संबंधी अभिलेख भी तैयार नहीं कराए गए।
विज्ञापन

जांच में मिला कि अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित एसबीआई से गाजीपुर के गंगौली स्थित कार्यदायी संस्था को भुगतान किया गया है। 2013 से 2020 तक जितेंद्र कुमार के खिलाफ कई विभागीय जांच बैठी सभी में वह दोषी मिले। जांच रिपोर्ट पर मध्य क्षेत्र लोक निर्माण विभाग लखनऊ मुख्य अभियंता द्वारा निलंबित करते हुए 28 अक्तूबर 2015 को जितेंद्र कुमार को सहायक अभियंता के पद पर किए जाने की संस्तुति की गई थी। 13 जनवरी 2017 को आदेश जारी करते हुए राज्य लोक सेवा अधिकरण ने मुख्य अभियंता लखनऊ द्वारा जारी आदेश को सही पाया। अधिकरण के अनुरोध पर राज्यपाल ने जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से अवनति का आदेश पारित किया। एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जौनपुर गाजीपुर वृत्त सार्वजनिक निर्माण विभाग जौनपुर ने बताया कि इस जोन की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। सेवानिवृत्ति से पहले यह पत्र उन्हें प्राप्त कराया जा चुका है। रिकवरी के निर्णय पर शासन द्वारा आदेश आना शेष है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें