करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बुधवार की रात चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। इसमें घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्रतिदिन की तरह देर शाम खाना खाकर चंद्रिका राजभर परिजनों संग घर में सो रहे थे। देर रात झोपड़ी से निकल रही आग की लपटों को देख वह किसी तरह बाहर आए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने में जुट गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता घर- गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को महेशपुर गांव के कोटेदार के नेतृत्व में बैठक कर पीड़ित परिवार को दो महीने का गेहूं, चावल और वस्त्र ग्रामीणों ने दिया। संवाद