डेढ़गावां में फीता काटकर डीपीएल लीग का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि विनोद उपाध्याय। संवाद
रेवतीपुर। क्षेत्र के डेढ़गावां में रविवार को डीपीएल प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुकाबले में रघुनंदन रॉयल्स ने रॉयल वारियर्स को 20 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रघुनंदन रॉयल्स ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वेश राय ने 41 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल वारियर्स की टीम 97 रनों पर सिमट गई। इस तरह रघुनंदन रॉयल्स ने 20 रनों से जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई। रघुनंदन रॉयल्स की तरफ से संदीप राय तीन ओवर में चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुने गए। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर संजीव कुमार राय, अनूप राय, हरिपाल राय, शिवम, अंबुल आदि मौजूद रहे। संवाद