बेलसड़ी गांव में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता पांडेयपुर राधे की टीम को ट्रॉफी प
मरदह। सदगुरु सीतादास अंतरजनपदीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को बेलसड़ी में गोविंदपुर मठिया और पांडेयपुर राधे की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। पांडेयपुर राधे की टीम ने 16 रनों से खिताब पर कब्जा जमा लिया।
गोविंदपुर मठिया की टीम ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पांडेयपुर राधे की टीम ने आठ ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोविंदपुर मठिया की टीम आठ ओवर में केवल 86 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार पांडेयपुर राधे की टीम ने 16 रनों से खिताब पर कब्जा जमा लिया। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द सीरीज गोविंदपुर मठिया के तरूण बने, जिन्होंने चार विकेट लिए और 69 रन बनाए थे। मैन ऑफ द मैच पांडेयपुर राधे के मिथिलेश कुमार बने, जिन्होंने छह विकेट लिए और 46 रन भी बनाए थे। सपा नेता महेंद्र चौहान ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति उत्साह जागृत करने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता बेहतरीन खेल है। ऐसे आयोजनों से शारीरिक विकास के साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर उपेंद्र राम, सत्यप्रकाश, कुद्दुस अंसारी, मंजीत यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।