गाजीपुर। शहर में स्थित आरसेटी प्रांगण में बैंकरों द्वारा क्रेडिट आउटरिच प्रोग्राम आयोजित की जा रही है। मंगलवार को यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित हुई, जिसमें बैंकरों द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया एवं आम जन मानस को ऋण प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन किया गया।
इस आयोजन के अंतर्गत जनपद के समस्त बैंक आरसेटी प्रांगण में अपने स्टॉल लगाकर उपस्थित ग्राहकों को अपने ऋण उत्पादों के बारे में जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न शासकीय प्रायोजित योजना जिसमें पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना , माटी काला योजना आदि की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही उपस्थित ग्राहकों को इन योजनाओं से आच्छादित करने के प्रयास किए जाएंगे। यह कार्यक्रम अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के द्वारा समस्त बैंकों से समन्वय स्थापित कर किए जाएंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय की ओर से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाए।