फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में आकांक्षा शांति शिक्षा सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां भुवनेश्वरी अर्चना पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनायतपुर में आयोजित तीन दिवसीय विद्यालय स्तर की सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता रविवार की शाम संपन्न ई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कासिमाबाद एवं मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बालकों की 26 और बालिकाओं की 22 टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग में आकांक्षा शांति शिक्षा सदन सुरजीपट्टी की टीम पहले और प्राथमिक विद्यालय धरवा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मां भुवनेश्वरी अर्चना पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ए टीम प्रथम और बी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि डा. ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर राय एवं स्वतंत्र राय ने विजेता खिलाड़ियों तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र कुमार राय ने सर्व विजेता टीम के कप्तान को शील्ड प्रदान किया। प्रतियोगिता में अन्नू राय, देवेंद्र बिंद एवं धीरज बिंद ने निर्णायक एवं गोरेलाल शर्मा ने उद्घोषक की भूमिका अदा की। आगंतुकों का स्वागत प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार राय एवं विद्यालय के निदेशक गुड्डू राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें