फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में गो तस्कर अरेस्ट, रेलवे लाइन में फंस गया था वाहन; पुलिस पर फायर कर भाग रहा था शातिर

Tue, 23 Jul 2024 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: गाजीपुर की दिलदारनगर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गई थी। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, आरोपी के पास से बोलेरो, तमंचा, चार खोखा कारतूस व बोलेरो में लदे चार गोवंश बरामद हुए। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 16 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस के वाहन में बैठा बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलदारनगर पुलिस की सयुंक्त टीम की गोतश्कर से सोमवार की रात 12 बजे मुठभेड़ हो गई। तस्कर की गाड़ी भागते समय रेलवे ट्रैक पर फंस गई, जिसके बाद वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में तस्कर को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक, तस्कर बोलेरे में चार गोवंशों को लेकर भरकर तस्करी करने जा रहा था। थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट मय हमराह द्वारा संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चेक कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो सुहवल की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वो पुलिस कर्मियों के ऊपर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास करते हुए तेज रफ्तार से दिलदारनगर की तरफ भागा। 

विज्ञापन


इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष नगसर द्वारा प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर को दी गई। वायरलेस चौराहे पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर व एसओजी टीम द्वारा करमा गांव के सामने नगसर दिलदारनगर रोड पर घेराबंदी की गई। 

एसपी ग्रामीण के मुताबिक तस्कर द्वारा रेलवे पटरी पर बोलेरो चढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया। बोलेरो रेलवे लाइन पर फंस गई तो बोलेरो चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो बोलेरो चालक सोनू नट निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लहपुर को लगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें