फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 10 जनवरी तक गोसंरक्षण दिवस मनाने के निर्देश दिये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दस जनवरी तक गो संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को राइफल क्लब में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने दस जनवरी तक छुट्टा पशुओं को पकड़ कर पशु आश्रय केन्द्रों पर पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण कर पशुओं के लिए चारा, पानी, इलाज एवं ठंढ से बचाव का इंतजाम करवाएं। प्रत्येक गो आश्रय केंद्र पर एक चौकीदार की व्यवस्था की जाए। कहा कि 10 जनवरी तक छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय केंद्रों पर पहुंचाया जाए। छुट्टा पशुओं के बारे में लेखपाल, सेक्रेटरी से जानकारी ली जाए। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम एक छुट्टा पशु को पकड़वाने का निर्देश दिया। बैठक में उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, समस्त पशु चिकित्साधिकारी, ईओ, नगर पालिका, नगर पंचायत, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें