फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चों संग आत्मदाह करने SP ऑफिस पहुंचा दंपती, पेट्रोल से भीगे कपड़े को पुलिस ने छीना; जानें- पूरा मामला

Wed, 26 Jun 2024 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: गाजीपुर के कोतवाली में आत्मदाह से पहले ही पुलिस ने दंपती को पकड़ लिया। तब रो-रोकर दोनों ने पुलिस को अपनी समस्या बताई। बच्चे भी रो रहे थे। पुलिस की सक्रियता से मामला गंभीर होने से बच गया। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला को आत्मदाह से रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टीदारों द्वारा जबरदस्ती घर का गंदा पानी आंगन से बहाने पर रोक लगाने की सुनवाई न होने पर पीड़ित दंपती ने बच्चों सहित बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने सभी को अभिरक्षा में लेकर शरीर पर पड़े पेट्रोल से भीगे कपड़ों को हटवाया और एसपी कार्यालय में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी।

पीड़ित करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर मुबारकपुर निवासी अशोक यादव, पत्नी गीता यादव, पुत्र युवराज यादव, पुत्री रागिनी यादव और पुत्री वैष्णवी यादव ने बताया कि पड़ोसी एवं पट्टीदार दयाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव व सुरेश यादव से पानी बहाने को लेकर विवाद है।

विज्ञापन


पीड़ित अशोक यादव ने बताया कि दयाशंकर यादव और अन्य द्वारा अपने घर का गंदा पानी आंगन से जबरदस्ती बहाया जा रहा है। इसकी शिकायत समाधान दिवस पर की गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।

पुलिस ने पड़ताल में पाया कि अशोक यादव के घर की नाली एवं दयाशंकर यादव आदि के घर की नाली एक साथ बह रही थी। दयाशंकर ने तीन मंजिला पक्का मकान बनाया गया, जिसमें घर के पीछे पुरानी नाली में घर का नाली खोला गया है।
विज्ञापन


अशोक यादव भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का निर्माण कराए हैं। पूर्व में बह रही नाली वाले हिस्से को अपने आंगन में समाहित कर लिया गया है और आंगन से पानी न बहने की मांग की जा रही है, जिसमें सुनवाई न होने पर उक्त कदम उठाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें