फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेवतीपुर में डाटा फीडिंग में सही आकड़े नहीं मिले, विशेष सचिव खफा

विज्ञापन
रेवतीपुर क्षेत्र पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक करते विशेष सचिव बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण वि
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर सोमवार को तीन विशेष सचिव ने जिले के तीन आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की सच्चाई को परखा। साथ ही उन्होंने योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया। शासन स्तर पर योजनाओं की मानीटरिंग हो सके, इसके लिए ऑनलाइन फीडिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। रेवतीपुर में ऑनलाइन डाटा फीडिंग में सही आकड़े प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विशेष सचिव बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग राजकमल यादव ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने कहा कि शासन स्तर पर योजनाओं की प्रगति ऑनलाइन डाटा के आधार पर भी परखी जाती है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सेवराई गजराज, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार विजय यादव, बीडीओ संजय गुप्ता, बीईओ अशोक कुमार गौतम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार आदि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान लापरवाही न बरतने की हिदायत
मरदह। ब्लॉक सभागार में विशेष सचिव कृषि विभाग संजीव रंजन ने समीक्षा बैठक ली। स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पंचायत राज, ग्राम विकास और एनआरएलएम विभाग की प्रगति की समीक्षा कर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया और व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। कृषि उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को सरसों फसल के बीज/कीट का वितरण किया। इसके अलावा उन्होंने गो आश्रय स्थल और आरआरसी सेंटर का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि और मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आगे फिर आकर स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा, बीडीओ सुवेदिता सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि रंजन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रकांत सिंह आदि मौजूद रहे। जिले के छह आकांक्षात्मक ब्लॉकों रेवतीपुर, देवकली, मरदह, बाराचवर, सादात व बिरनो में दो विशेष सचिवों द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों की हकीकत जानने की रुपरेखा तय है। एक ब्लॉक की समीक्षा बैठक एक विशेष सचिव के जिम्मे है। पहले दिन सोमवार को रेवतीपुर, मरदह व देवकली ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। तीन अन्य ब्लॉकों की समीक्षा बैठक मंगलवार यानी छह अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें