काशी तेरह दिन बाद बुधवार को एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गई। अब जिले में कोई एक्टिव मरीज नहीं है। दिसंबर महीने में दो दिसंबर तक जिले में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं था लेकिन तीन दिसंबर को मुंबई से लौटी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चार दिसंबर को बीएचयू में एक चिकित्सक और सामनेघाट में रहने वाले मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।
पांच दिसंबर को फिर सिगरा में एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में चार एक्टिव मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना मरीजों के मिलने के बाद सतर्कता बरत रहा है। इस बीच 13 दिसंबर को तीन मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक एक्टिव मरीज रह गया था। बुधवार को होम आईसोलेशन में रहने वाली महिला भी स्वस्थ घोषित कर दी गई। जिले में कोई भी एक्टिव केस नहीं है।