बरहपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में पौधारोपण करते छात्र व छात्राएं। संवाद
देवकली। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बरहपुर के परिसर में छात्र-छात्राओं ने मौलश्री, आम, आंवला, जामुन, अशोक, सागौन, नीम, बोगनविलिया के एक-एक पौधे का रोपण किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि वृक्ष धरती पर जीवन का आधार है।
प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उनको वृक्ष बनाया जाए। इस अवसर पर लालजी यादव, विनोद कुमार, सुनीता, मीनाक्षी, राबिया, निरंजन, आदि मौजूद रहे।
गंगौली में श्मशान घाट पर किया पौधरोपण: ग्राम पंचायत बहरार स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता, एडीओ (आरडी) धनंजय कुमार, ग्राम सचिव रामचेत यादव आदि मौजूद रहे।