गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन के क्रिकेट मैदान में ट्रेनिंग ले रहे वाराणसी पुलिस जोन क्रिकेट टीम के बॉलर ऑलराउंडर आरक्षी सतीश यादव इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग खेलेंगे। अहमदाबाद लायंस ने तीन लाख रुपये की बोली लगाकर उनको अपने टीम में शामिल किया है।
पीटीआई और कोच माता प्रसाद ने बताया कि 2016 में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था। वर्तमान समय में वह मिर्जापुर जिले में बतौर कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वाराणसी पुलिस जोन क्रिकेट टीम में उनका चयन होने के बाद बीते एक वर्षों से वह शहर के पुलिस लाइन स्थित क्रिकेट मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। बीते वर्ष इंडिया पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश की टीम की तरफ से प्रतिभाग किया था।