फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों की समस्याओं पर विचार किया, इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की जिला शाखा की बैठक शास्त्री नगर स्थित पैलेस के सभागार में रविवार को हुई। इसमें समसामयिक विषयों पर चर्चा करने के साथ ही सचिवों की समस्याओं पर विचार किया गया। इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में उच्चाधिकारियों की ओर से सचिवों के अनावश्यक उत्पीड़न एवं प्राथमिकी से निपटने के लिए विधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर वर्तमान कार्यकारिणी में अपना विश्वास व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सूर्यभानु राय को लगातार दूसरी बार संगठन की कमान सौंप दी। संघ की नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक सुरेश सिंह, सह संरक्षक काशीनाथ झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, महामंत्री पवन पांडेय, संप्रेक्षक कंचन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश त्रिपाठी, संगठन मंत्री अनिल यादव, मीडिया प्रभारी संजय यादव, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी आजाद पांडेय, संयुक्त मंत्री संजय सक्सेना, मंत्री दीपक कनौजिया, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता कुशवाहा एवं अंजली वर्मा मंत्री बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें