राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता अलीगढ़ के जट्टारी में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर के मुलायम यादव ने (70 किलो) फ्री-स्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहलवान विकास यादव को (92 किलो) में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्रीको रोमन में संदीप यादव (97 किलो) को प्रथम और महिला वर्ग में फ्रीडम यादव (62 किलो) को भी प्रथम स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में गाजीपुर को चार पदक मिले। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान 16 से 19 सितंबर को अमेठी में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अलीगढ़ से लौटने के बाद एनआईएस कोच कमलेश यादव ने बताया कि संदीप यादव नेशनल पहलवान जनार्दन यादव के शिष्य हैं। वह उत्तर प्रदेश की ओर से नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पाल ने इस उपलब्धि के लिए कोच और पहलवानों को कुश्ती संघ की ओर से बधाई दी है।