नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाने से नाराज जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला। सरजू पांडेय पार्क में सभा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। शहर कमेटी ने कचहरी तिराहे पर प्रधानमंत्री का प्रतीक पुतला दहन किया।
मांगपत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे पार्टी के लोग सहन नहीं करेंगे। न्यायालय का फैसला आने से पहले पार्टी को बदनाम करने का कार्यक्रम बंद हो जो भी
जांच हो निष्पक्ष हो। अनावश्यक टीका-टिप्पणी बंद होनी चाहिए। अन्यथा पार्टी के कार्यकर्ताओं आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी। मांगपत्र देने वालों में जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह, रविकांत राय, अमिताभ अनिल दुबे, राजेश उपाध्याय,
शाहनवाज खां, पंकज दुबे, रामनगीना पांडेय, अरविंद मिश्र, अरविंद किशोर राय, अहमद जमाल जैदी, लाल साहब यादव, सुनील तथा विश्वनाथ जायसवाल आदि शामिल थे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद के नेतृत्व में कचहरी तिराहा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस अवसर पर डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष
शफीक अहमद, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, आशुतोष गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुराग पांडेय, माधवकृष्ण यादव, कुसुम तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी, फैसल कमाल सिद्दीकी, सैयद इब्रतुल्ला, शमीउल्लाह खां, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, अजय
श्रीवास्तव, बटुकनारायण मिश्र, रामनगीना पांडेय, रामायन कनौजिया, अखिलेश राय, मुहम्मद राशिद, अब्दुल राफेज्या तथा शबीउल हसन उपस्थित थे।