फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में भिड़े कार्यकर्ता, बैनर में फोटो न होने से था नाराज; वीडियो वायरल

Tue, 06 Feb 2024 05:26 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव किया और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमानिया तहसील के पास स्थित रामलीला मंच में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि मंच पर मौजूद कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


रामलीला मंच पर लगाए गए कांग्रेस पार्टी के बैनर में फोटो न होने से नाराज नेता कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर से बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और युवक को मौके से हटा कर मामला को शांत कराया।

विज्ञापन


घटना से नाराज ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यकर्ता ही पार्टी को कमजोर कर रहे हैं और हमला करने वाले युवक की भाजपा से मिले होने की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने कोतवाली में तहरीर देने से इन्कार कर दिया, लेकिन पूरे प्रकरण की जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम को पत्र के माध्यम दिया है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने मारपीट या हाथापाई की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो गया होगा। ऐसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा राष्ट्र को कर रही कमजोर : डॉ.जनक कुशवाहा

कार्यशाला में कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के माध्यम से पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तैयार रहे। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है। राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा राष्ट्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव में पहुंचाने एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया। ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि पिछड़े और दलितों की लड़ाई कांग्रेस हमेशा लड़ती रही है। कार्यक्रम में मोहम्मद यूसुफ
बशर‚ तसव्वर अंसारी‚ अरविंद कुशवाहा‚ कुंदन खरवार‚ गायत्री देवी‚ बदन बिंद‚ धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें