नौ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
आजाद और अबरार की मौत से परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। दोनों की मौत से नौ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिनके भविष्य को लेकर गांव के भी लोग चिंतित हैं।
आजाद दो भाइयों में सबसे बड़ा है। छोटा भाई घर पर ही रहता है। पिता बद्रे आलम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी आजाद पर ही थी। उधर, मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सुल्तान, मां मेेहरूनिशा और उनकी पांचों पुत्रियां हैं। वहीं, अबरार चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके पिता मुख्तार अंसारी की पहले मौत हो चुकी है। पत्नी सन्नो बेगम, मां अमीना बेगम के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है, जो घर पर ही रहते थे। घटना की जानकारी के बाद दोनों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखपाल को भेजकर प्रशासन ने तैयार की रिपोर्ट
नायब तहसीलदार सैदपुर विजय कांत पांडेय ने बताया कि खानपुर गांव के दो युवकों के सऊदी अरब के रियाद में जलकर मरने की सूचना मिली है। लेखपाल को गांव भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। यदि शासन से दोनों के संबंध में कोई रिपोर्ट मांगी जाएगी तो तत्काल उपलब्ध करा दिया जाएगा।