फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन से प्रदेश के 18 जिलों में 25 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण रिमोट का बटन दबाकर किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय अग्निशमन केंद्र में दिखाया गया। जिला स्तर पर इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने जमानिया में 478.64 लाख की लागत से निर्मित अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण रिमोट का बटन दबाकर किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अग्नि सचेतकों को उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 91 हजार अग्नि सचेतकों की नियुक्त की गई है। विगत पांच वर्षों में प्रदेश में 97 अग्निशमन केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 18 जिले में 25 अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण किया गया है। बताया कि दो वर्ष के भीतर प्रदेश की सभी तहसीलों में तथा पांच वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी विकासखंडों में अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया, उपजिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी जमानिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें