बुजुर्गा बाजार पुलिस चौकी से महज पचास मीटर दूर स्थित कपड़े की दुकान का दरवाजा तोड़कर शनिवार देर रात नकदी समेत कपड़ों की चोरी हो गई। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी शकील अहमद पुत्र अबरार अहमद की स्थानीय बाजार पुलिस चौकी से पचास मीटर दूर कपड़े की दुकान है। शकील अहमद शनिवार की देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इसी बीच रात में चोर दुकान में लगा लकड़ी का दरवाजे का कुंडी तोड़कर काउंटर से पांच हजार रुपये एवं कीमती कपड़ों के थान उठा ले गए। संवाद