फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोनहरा पुलिस ने दो शख्स को दो तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को नोनहरा थाना क्षेत्र में दो अवैध तमंचा के साथ दो शख्स गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बोरसिया मोड़ के पास पहुंची तो वाहनो की रोशनी में दो व्यक्ति खड़े होकर आपस में बात-चीत करते दिखाई दिए। पुलिस टीम देखते हुए दोनों हड़बड़ा गए और वहां भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा उनको पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में सुहवल निवासी अविनाश उर्फ टिंकू गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता और शहर के चंदन नगर निवासी विशाल शर्मा पुत्र फौजदार शर्मा है। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक-एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक- एक कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें