इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक अधिकारी हेमंत राव ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सत्यवती मौर्या को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें शिक्षा क्षेत्र बिरनो के एक विद्यालय से संबंद्ध कर दिया गया। साथ ही बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी डा. कल्पना को मरदह से जनपद मुख्यालय संबद्ध करने को अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के सभी कार्मिकों के लापरवाही की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इससे विभाग एवं विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बीएसए हेमंत राव ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते विद्यालय की प्रधानाध्यपिका को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को जनपद मुख्यालय से संबद्ध करने के लिए पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। थानाध्यक्ष मरदह वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक बरेंदा गांव निवासी डब्लू राम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।