फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन व वाचन ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से दुल्लहपुर के कमला पांडेय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टीम के सदस्य रफीक अहमद ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के साथ इसलिए किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक स्तर पर अध्यापक, पुलिसकर्मी एवं अन्य सहयोगियों से सहायता ले सकते हैं। बच्चे अपनी समस्या को बिना डरे बता सके, जिससे उस समस्या का समाधान हो सके। साथ ही 1098 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। इसके अलावा खोए हुए बच्चे, घर से भागे हुए बच्चे, लावारिस बच्चे जिन्हें आश्रय की जरूरत हो, बाल मजदूर, बाल शोषण से पीड़ित बच्चे, देह व्यापार और यौन उत्पीड़न में फंसे बच्चे ,जो बच्चे अकेले एवं बीमार हो जिन्हें भावात्मक सहारे की जरूरत हो, मार्गदर्शन की जरूरत हो ,बच्चा जो किसी भी मुसीबत में हो तथा साइबर क्राइम के शिकार हो इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए 1098 चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर पर शिकायत करेंगे तो समस्या का समाधान तत्काल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें