फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नेहरू के जन्मदिवस पर विद्यालयों में लगा बाल मेला

विज्ञापन
कर्न्हइपुर में प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों को केक खिलाते प्रधानाध्यापक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस रविवार को विविध कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में आयोजित बाल मेला का बच्चों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया गया। बाल अधिकारों एवं साक्षरता अभियान से संबंधित नारों को तख्तियों पर प्रदर्शित किया गया। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे ने प्रभात फेरी को जनपद न्यायालय के मुख्य द्वार से रवाना किया। इसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। जिले की सभी तहसीलों सदर, सैदपुर, जमानिया, जखनिया, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, सेवराई के विद्यालयों में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली निकाली। चिन्मय भारत एकेडमी में बाल दिवस के मौके पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए झूला और खाने-पीने के स्टाल लगाने के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था। मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक पंकज राय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने बताया कि चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए ही 14 नवंबर को पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुछ बच्चों ने नेहरु जी की वेशभूषा धारण कर रखी थी। स्कूल के संस्थापक दिनेश राय ने इस तरह के आयोजन को बच्चों के विकास में आवश्यक बताया। अंत में प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार ने आभार व्यक्त किया। मेले में संध्या राय, रश्मि राय, भारती पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, बीएन राम, दिवाकर उपाध्याय, संजय पासवान, हर्ष पांडेय, कुलिस पराशर, दिनेश सिंह, गौतम यादव, प्रतिभा, प्रगति, विवेक, मोनिका, अंजुला, अमृता आदि उपस्थित थीं।
सुहवल संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी प्रथम पर पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झंडियों से बच्चों द्वारा सजाया गया था। सुलेख प्रतियोगिता, चार्ट ड्राइंग, कविता पाठ, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कला में समीर कक्षा 5 प्रथम, साधना कक्षा 2 द्वितीय, गद्य वाचन में शाइस्ता कक्षा 3 प्रथम, राजेश कक्षा 4 द्वितीय, अर्चना कक्षा 5 तृतीय, कविता पाठ में अर्चना कक्षा 3 प्रथम, समीर कक्षा 5 द्वितीय एवं खुशी कक्षा 4 तृतीय, सुलेख प्रतियोगिता में रीका कक्षा 4 प्रथम, साधना कक्षा 2 द्वितीय, दीपिका कक्षा 5 को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रधानाध्यापक भगवती प्रसाद तिवारी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति, सुशील कुमार प्रजापति, सुनीता, अर्चना उपाध्याय प्रमुख थीं।
विज्ञापन

मौधा संवाददाता के अनुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती क्षेत्र के कन्हईपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मनाई गई। बच्चों को केक काटकर खिलाया गया और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली गई। प्रधानाध्यापक अवनीश यादव ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के खाने, खेलने एवं मनोरंजन के अनेक स्टाल लगाए गए थे। इसका शुभारंभ प्रबंधक हर्ष राय ने किया। मेले में राजस्व विभाग की तरफ़ से मतदाता जागरूकता स्टाल एवं पुलिस विभाग की तरफ से यातायात माह के अवसर पर बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए एक स्टाल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें