फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के घोघवा गांव में पोखरी किनारे मेढक पकड़ने के चक्कर में पांच वर्षीय बालक बॉबी की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार की शाम बॉबी खेलते खेलते घर से कुछ दूर पोखरे के किनारे चला गया। मेढक की आवाज सुनकर बॉबी अपने एक छोटे चचेरे भाई को किनारे बैठाकर खुद मेढक पकड़ने पानी में उतर गया। कुछ देर बाद पानी में डूब जाने के बाद किनारे मौजूद छोटा भाई घर पहुंचा। परिजनों से बॉबी के पानी में उतरने की बात बताई। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए घरवाले पोखरे किनारे पहुंचे तो बॉबी का शव पानी में उतराया दिखाई पड़ा। अबोध बेटे के शव को देखकर मां कुंती देवी दहाड़े मार रोने लगी। मजदूरी करने वाले जिला वनबासी बेटे के शव को लेकर फफक पड़े। संवाद
विज्ञापन

नंदगंज। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा भावना को प्रबल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को देर शाम तक नंदगंज पुलिस ने पूरे बाजार का पैदल रुटमार्च किया। नगर भ्रमण कर रहे दल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने के लिये भ्रमण किया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना था कि शायद राजस्थान के उदयपुर में घटित घटना को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद सहित दर्जनों महिला तथा पुरुष सिपाही मौजूद रहे। संवाद
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव में बुधवार की सुबह शुरू हुईबरसात के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से दो भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी पेबारू यादव अपनी दोनों भैंस को चारा खिला कर अपने दरवाजे पर पिपल के छाव में बांधे थे। सुबह सात बजे बरसात शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली कड़की जिसमें दोनों भैंस चपेट में आ गई और तत्काल उनकी मौत हो गई। अपनी दोनों पशुओं को मृत देख पशुपालक दहाड़े मार कर रोने लगे। संवाद
विज्ञापन

मरदह। थाना क्षेत्र के मटेहू चट्टी पर मंगलवार की देर रात सड़क पार कर रहे जयकरन यादव (62) बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पुत्र की दुकान पर सोने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। मटेहु पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
दुल्लहपुर। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 260 बाइकों का चालान काटा गया है। साथ ही जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं। गाजीपुर- मऊ बॉर्डर स्थित जलालाबाद हरदासपुर खुर्द गांव के पास भी लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 20 बाइकों का एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है तथा लगातार चेकिंग अभियान चल रही है। बिना हेलमेट और बिना कागजात वालों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें