फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा क्षेत्र को प्लास्तिटक मुक्त करने के लिए रैली, जागरूकता अभियान, शपथ कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से जलकल प्रागंण में बुधवार को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए जन जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासदों, सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों व नगरवासियों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्लाग रन कार्यक्रम जलकल प्रागंण से प्रारंभ होकर महुआबाग चौराहा होते हुए मिश्रबाजार, कोतवाली, महात्मा गांधी वार्ड, सुभाष नगर तक चलाया गया। प्लाग रन के दौरान अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्वयं मार्गों पर पड़ी प्लास्टिक बीनकर एक जगह एकत्रित करने का कार्य किया गया।
इसमें लोगों को प्रचार के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को अवगत कराते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करे के साथ कपड़े व जूट के थैले का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर पालिका के समस्त सफाई नायकोंद्वारा अपने सफाई क्षेत्र के वार्डाों में संबंधित सभासद, वार्ड के नागरिकों के साथ शपथ कार्यक्रम का आयोजन एवं प्लास्टिक बीनने का कार्य किया गया। साथ ही साथ 29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले प्लास्टिक मुक्त अभियान में भाग लेने के लिए भी अनुरोध किया गया ताकि अपने गाजीपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

इसी क्रम में महाजन टोली वार्ड में स्थित कम्पोजिट विद्यालय सुभाष नगर में उपस्थित सभी बच्चों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह व शिक्षकगण के साथ प्लास्टिक मुक्त के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही नगरवासियों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने और कपड़े व जहूट के थैले का प्रयोग करने के लिए अनुरोध किया गया। नगर पालिका के कार्यक्रम में डीपीएम पूजा दूबे, डीसी संत कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एहसान आलम, वाराणसी मंडल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुश्रवण सहायक राज नाथ चौधरी, जेआरएफ ज्ञानदत्त वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
स्टेशनों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा इसके उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंधको प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से बुधवार को यात्रियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग का निषेध करने की शपथ दिलाई गई। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय के निर्देशन में यह अभियान वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों बनारस, मऊ, भटनी, छपरा जंक्शन के साथ ही गाजीपुर सिटी पर भी व्यापक रूप से चलाया गया। इस दौरान यात्रियों एवं रेल उपभोक्ताओं को स्टेशन एवं ट्रेनों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित करने के लिए समझाया गया। स्टेशनों पर कुल्हड़ अथवा कागज के पात्र प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें