फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रुक्मिणी विवाह की झांकी देख गूंजे जयकारे

विज्ञापन
मरदह गांव में भागवत कथा के दौरान रूक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत करती बच्चियां। संवाद
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी के विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर जैसे ही कथा पंडाल में रुक्मिणी विवाह की झांकी सजाई गई, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालु और यजमान विवाह के मांगलिक गीतों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की ओर से कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और महर्षि सांदीपनि के आश्रम में विद्या ग्रहण करने जैसी लीलाओं का भी स्मरण किया गया।
कथा के अंत में भगवान की आरती हुई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कथा के लिए रामधाम आश्रम बिठूर से आए आचार्य चंद्रशेखर द्विवेदी महाराज एवं आचार्य रतन तिवारी महाराज कथा व्यास के रूप में विराजमान हैं। उनके मुखारविंद से कथा सुनने के लिए श्रद्धालु पंडाल में उमड़ रहे हैं। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, गोलू गुप्ता, शिवचंद जायसवाल, रमेश जायसवाल, ओमप्रकाश, मनोज, विनोद, दामोदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें