फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाल कटवाने की शिकायत पर उस्तरे और कैंची से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
सैलून संचालक द्वारा उस्तरे और कैंची से की किये गये हमले के घायल। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के बैहरइया गांव निवासी तीन लोगों पर सैलून संचालक द्वारा उस्तरे और कैंची से हमला करने का आरोप लगा है। घटना में दरोगा बिंद, दिनेश बिंद और चन्दन बिन्द घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल बैहरइया निवासी दरोगा बिंद ने बताया कि भतीजा देवनाथ लौलेहरा गांव स्थित सैलून पर बाल कटवाने गया था। बाल खराब होने की शिकायत लेकर जब वह दोबारा सैलून पहुंचा तो संचालक ने उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद देवनाथ ने अपने परिजनों को बुलाया। परिजन सैलून पहुंचकर बाल काटने को लेकर पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान बात बढ़ गई। इससे नाराज होकर सैलून संचालक ने हाथ में मौजूद उस्तरे और कैंची से सभी पर हमला कर दिया। इससे दरोगा बिंद अपने आप को संभाल नहीं पाए। हमले में उसके गले और सीने पर चोट आई है, जबकि दिनेश बिंद के सीने तथा चंदन बिंद के पेट में चोट लगी है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। आरोपी को हिरासत में लेकर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें