फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड निर्माण कार्य को दबंगों ने रोका, वापस लौट गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर और राघवपुर गांव को जोड़ने के लिए मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे चकरोड निर्माण कार्य को दबंगों ने रोक दिया। विवाद उत्पन्न होता देख राजस्व टीम वहां से लौट गई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की ओर से कोतवाली में सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए दबंगो के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता चंदन राय ने बताया कि बीते तीन जनवरी को एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने चकरोड निर्माण के लिए सरकारी जमीन की पैमाइश की थी। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग की ओर से चकरोड का कार्य शुरू कराया, लेकिन चकरोड के दोनों ओर के कास्तकार आपस में विवाद करने लगे। सरकारी जमीन पर एक पक्ष कब्जा जमाए हुए है और विरोध भी कर रहा है और चकरोड निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहा है। वहीं राघवपुर गांव के किसान उमाशंकर कुशवाहा गांव के लोगों के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को पत्रक सौंपकर जनहित में चकरोड निर्माण की मांग की। कहा कि चकरोड निर्माण होने से पांच गांव का आवागमन सुगम हो जाएगा। अवर अभियंता चंदन राय ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किए दबंग के खिलाफ कोतवाली में कारवाई के खिलाफ पत्र दिया गया है। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराई गई जो सरकारी जमीन है।पुलिस बल के साथ चकरोड निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें