फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष बने ओमप्रकाश और सचिव जयप्रकाश

Sat, 19 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को निर्वाचन अधिकारी ज्ञानचंद्र राय की देखरेख में हुई जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश राय अध्यक्ष और जयप्रकाश यादव सचिव बनाए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा सीताराम राजभर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  इन्द्रजीत सिंह व संतोष राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष,  मुन्ना सिंह यादव सहसचिव एवं अरुण कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा ह्रदयनाथ श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव,

ज्ञानचन्द्र, आलोक कुमार राय, सदानन्द यादव व विनय कुमार राय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं मनोज सिंह यादव, विमल कुमार राय, सुमन कुमार राय, दयाशंकर दूबे, वीरबहादुर सिंह, रामजीत सिंह कुशवाहा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
विज्ञापन


चुने गए। नए पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सेन्ट्रल बार के समस्त सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि जिस विश्वास के साथ सदस्यों ने यह जिम्मेदारी सौंपी है,
विज्ञापन


उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वकीलों के हित में कार्य किया जाएगा। अध्यक्षता ह्रदयनाथ श्रीवास्तव एवं संचालन आलोक कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें