फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बनाने की घोषणा पर जश्न

Thu, 21 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई को तहसील बनाने की प्रदेश सरकार की घोषणा से बुधवार को क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से मिली इस सौगात को लेकर सपा कार्यकर्ता गदगद हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुभाष यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जिले में पांच तहसीलें थी। इनमें सदर, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जखनिया और जमानिया शामिल है।

 कुछ माह पहले प्रदेश सरकार की ओर कासिमाबाद को तहसील बनाने की घोषणा की गई थी। इस क्रम में 12 मई को प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नई कासिमाबाद तहसील के भवन का शिलान्यास किया था।

 इस दौरान उन्होंने सेवराई को जल्द से जल्द तहसील बनाने की बात कही थी। मंगलवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की मीटिंग में प्रदेश सरकार ने सेवराई को जिले की सातवीं तहसील बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


 इस बात की जानकारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। घोषणा से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा सरकार की ओर से दी गई इस सौगात से सेवराई के अलावा क्षेत्र के गोड़सरा, मिश्रवलिया, सुरहा, देवल, मनिया, अमौरा, भदौरा, बसुका, गहमर आदि गांवों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


 सुभाष यादव के आवास पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में श्रीप्रकाश सिंह, विनोद पांडेय, राजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें