फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष को अधिकार दिलाने में जुटे जीजान से

Thu, 21 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष गाजीपुर विनोद अग्रवाल के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने के विरोध में भाजपा की तरफ से विनय यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को अंतिम दिन शहर के लंका स्थित डा. अंबेडकर पार्क से यात्रा प्रारंभ की गई। विभिन्न रास्तों से होते हुए यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां जिलाधिकारी की तरफ से नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पालिकाध्यक्ष के अधिकार वापसी की मांग की गई। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि हइसलिए हम इस अन्याय का विरोध करते हुए शासन-प्रशासन से आग्रह करते हैं कि समय रहते पालिकाध्यक्ष का अधिकार वापस करे। अगले छह दिनों तक पूरे जिले में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। महिला मोर्चा की सरोज कुशवाहा, मीरा श्रीवास्तव और शीला सोनकर ने कहा कि इस अवैधानिक कार्रवाई के विरोध में पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें