फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर-गहमर के बीच पीपा पुल

Wed, 20 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग शेरपुर से गहमर के बीच पीपा पुल बनवाएगा। शेरपुर से कुंडेसर के बीच की सड़क चौड़ी कराई जाएगी। ये बातें लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को शेरपुर कला में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की मां राधिका देवी के त्रयोदशाह में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बातचीत के दौरान कहीं। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने तीन साल में सभी चुनावी वादे पूरे कर दिए और गाजीपुर की 883 किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए 700 करोड़ का बजट दिया है। यातायात के बढ़ते दबाव के मद्देनजर कुंडेसर से शेरपुर के बीच की चार किलोमीटर सड़क को चौड़ा कराया जाएगा।


सेमरा में जारी गंगा के कटान के मसले पर कहा कि पीड़ितों के पुनर्वास का प्रयास चल रहा है और कटान रोकने के भी उपाय किए जाएंगे। बताया कि आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे का कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम मुख्यमंत्री ने शुरू करा दिया है। इसके बन जाने से पूर्वांचल के विकास को गति मिलेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार से अपदा राहत की राशि नहीं मिली है इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने जिले में 35 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।


इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा किया जाए, ताकि रिवाइज बजट से बचा जा सके। 


इस मौके पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, महिला कल्याण राज्यमंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा, पंचायती राजमंत्री  कैलाश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र यादव, विधायक सुब्बा राम, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, राजेश राय पप्पू, हैदर अली टाईगर, काशी नाथ यादव, जयप्रकाश राय, विद्यासागर गिरि आदि साथ रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें