फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट के मामले में दो महिलाओं समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव में युवती से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पठानपुर निवासी सुशीला देवी की तहरीर पर गांव के आजाद, उसकी पत्नी चम्पा देवी और पुत्री प्रियंका के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि तहरीर के अनुसार, तीन जून को सुबह करीब 10 बजे सुशीला देवी की पुत्री अनिता पड़ोस में कपड़ा लेने गई थी। आरोप है कि वहां पूर्व रंजिश को लेकर प्रियंका ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर तक पीछा करते हुए लाया और ईंट-पत्थर, लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में युवती के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें